मारपीट कांड का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

चांदन थाना की पुलिस टीम ने कोड़ाडीह गांव में छापेमारी कर मारपीट कांड के एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर बांका जेल भेज दिया.

चांदन. चांदन थाना की पुलिस टीम ने कोड़ाडीह गांव में छापेमारी कर मारपीट कांड के एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर बांका जेल भेज दिया. गिरफ्तार अभियुक्त का नाम परमेश्वर कोड़ा बताया गया है. उसके विरुद्ध गांव के ही प्रमोद कोड़ा ने चांदन थाना में कांड संख्या 57/26 के तहत केस दर्ज करायी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 18 मई सोमवार को बिजली काटने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी. जिसमें एक पक्ष के प्रमोद कोड़ा को लाठी-डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया था. जख्मी ने गांव के ही परमेश्वर कोड़ा सहित तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस अन्य दो फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान चला रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >