आपसी विवाद में मां, बेटा एवं उनकी पुत्री को पीटकर किया जख्मी

आपसी विवाद में मां, बेटा एवं उनकी पुत्री को पीटकर किया जख्मी

अमरपुर. शहर के बनहारा मोहल्ला में आपसी विवाद को लेकर मां, बेटा व उनकी पुत्री को पीटकर जख्मी कर देने का मामला सामने आया है. जख्मी सुमा देवी, संजीत कुमार तथा नेहा कुमारी का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में किया गया. मामले को लेकर जख्मी सुमा देवी ने बताया कि रविवार की रात मोहल्ले के ही मिथुन तांती, नवल तांती, धीरज कुमार, शिवकुमार अपने अन्य लोगों के साथ मिलकर जबरन उनके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगा. विरोध किया तो उक्त लोगों ने लोहे की रॉड से प्रहार करते हुए उनके पुत्र को जख्मी कर दिया. शोर सुनकर जब उनकी पुत्री घर से बाहर आयी तो उसे भी पीटकर जख्मी कर दिया. मामले को लेकर जख्मी महिला ने थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >