बेटे को जान मारने की धमकी मां ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बेटे को जान मारने की धमकी मां ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बाराहाट क्षेत्र के महुआ गांव में बेटे को जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले में एक महिला सुलेखा देवी ने थाना को लिखित आवेदन देकर अपने गांव के कुल आठ लोगों को आरोपी बनाकर शिकायत की है. महिला ने शिकायती आवेदन में लिखा है कि कुछ दिन पहले उनका बेटा हाईवा ट्रक चलाता था. ठोकर से गांव के ही एक महिला की मौत हो गयी थी. पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है, लेकिन गांव के कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोग उनके घर देर रात आ जाते हैं और बेटे को जान मारने की धमकी देते हैं. पुलिस ने दिये आवेदन के आलोक में प्राथमिक दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दिए है. इधर थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि महिला के द्वारा दिये गये आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >