बकरी बच्चे की पिटाई का विरोध करने पर मां व बेटी को मारपीट कर किया जख्मी

थाना क्षेत्र के गालिमपुर में बकरी के बच्चे को पीटने का विरोध करने पर मां व बेटी को पीटकर जख्मी कर दिया. जख्मी उषा देवी व उनकी पुत्री नीतु कुमारी का इलाज रेफरल अस्पताल अमरपुर में किया गया.

अमरपुर. थाना क्षेत्र के गालिमपुर में बकरी के बच्चे को पीटने का विरोध करने पर मां व बेटी को पीटकर जख्मी कर दिया. जख्मी उषा देवी व उनकी पुत्री नीतु कुमारी का इलाज रेफरल अस्पताल अमरपुर में किया गया. जख्मी महिला ने बताया कि बुधवार की दोपहर उनकी बकरी का बच्चा पड़ोसी घुटो मंडल के घर चला गया था. इस कारण घुटो मंडल उनकी बकरी के बच्चे को लाठी से पीटने लगा. जिसका विरोध करने पर घुटो मंडल व अनीता देवी ने पीटकर जख्मी कर दिया. शोर सुनकर बीच बचाव करने आयी पुत्री को भी पीटकर जख्मी कर दिया. मामले को लेकर जख्मी महिला ने थाना में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >