गर्भवती महिलाओं के बीच जच्चा-बच्चा किट वितरित

गर्भवती महिलाओं के बीच जच्चा-बच्चा किट वितरित

अमरपुर. रेफरल अस्पताल अमरपुर में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं के बीच जच्चा-बच्चा किट वितरित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान आवश्यक सामग्री एवं जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाया जा सके. किट में गर्भावस्था की देखभाल से जुड़े जरूरी सामग्री मौजूद थे. गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य का लाभ मिल सके. कार्यक्रम के दौरान मौजूद अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ सुनील कुमार चौधरी ने महिलाओं को पोषण, स्वच्छता तथा नियमित जांच की महत्ता के बारे में भी जानकारी दी व संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया. मौके पर अस्पताल प्रबंधक ऋषि कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक यशराज आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >