बाइक दुर्घटना में दो युवक घायल, रेफर

सुईया थाना अंतर्गत कटोरिया-सुइया मुख्य मार्ग पर टोनापाथर गांव के पास गुरुवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए

कटोरिया.

सुईया थाना अंतर्गत कटोरिया-सुइया मुख्य मार्ग पर टोनापाथर गांव के पास गुरुवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घायलों में सुइया के बोड़ा निवासी गोवर्धन कुमार व बघेला गांव निवासी मुकेश कुमार शामिल हैं. दोनों युवक बाइक द्वारा कटोरिया की तरफ आ रहे थे. टोनापाथर गांव के समीप संतुलन बिगड़ने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसमें दोनों युवक घायल हो गए. रेफरल अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनोद कुमार ने जख्मी युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज को लेकर देवघर रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

DEEPAK KUMAR CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >