एक दर्जन से अधिक मामलों का हुआ निष्पादन

सदर थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निबटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया.

बांका. सदर थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निबटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिसमें सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार, एसआई ब्रजेश कुमार के अलावे राजस्व कर्मचारी आशुतोष कुमार ने दो दर्जन से अधिक मामले में सुनवाई की. इसके साथ एक दर्जन मामले को दोनों पक्ष के लोगों के बीच समझौते के आधार पर निष्पादन किया गया, जबकि आधा दर्जन नया मामला भी दर्ज किया गया. जिसे लेकर दोनों पक्ष के लोगों को नोटिस भेजकर अगले शनिवार को आयोजित होने वाली में जनता दरबार में अपनी-अपनी जमीन संबंधित मामलों के कागजात को लेकर आने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >