लापता विवाहिता का शव बरामद, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

विवाहिता के लापता होने की घटना के बाद उसके परिजनों ने विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का आरोप ससुराल वालों पर लगाते हुए थाना में शिकायती आवेदन दिया था.

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के करहरिया गांव से विवाहिता के लापता होने की घटना के बाद उसके परिजनों ने विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का आरोप ससुराल वालों पर लगाते हुए थाना में शिकायती आवेदन दिया था. जिसके बाद थानाध्यक्ष मन्टू कुमार ने मामले को गंभीरता के साथ लेते हुए जांच पड़ताल शुरू की थी. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस पदाधिकारी ने लापता महिला बबली देवी के शव को करहरिया और नरौन गांव के बॉर्डर पर स्थित गिधरा डांढ़ से मिट्टी के नीचे से बरामद कर शव को कब्जे में ले लिया. जानकारी के अनुसार करहरिया गांव के मुन्ना प्रसाद सिंह के पुत्र सोमदेव सिंह की शादी मुंगेर जिले के असरगंज स्थित सती स्थान के पास रंजीत प्रसाद सिंह की पुत्री बबली कुमारी से वर्ष 2023 में हुई थी. शादी के बाद एक पुत्र भी हुआ. बताया जा रहा है कि विवाहिता के पति सोमदेव सिंह चालक का काम करता था. सप्ताह दिन पूर्व ही सोमदेव सिंह अपने घर आया था. इसी बीच विवाहिता बबली कुमारी के बहन प्रियंका कुमारी को सूचना मिली की बबली कुमारी की हत्या कर शव को गायब कर दिया है. जब प्रियंकी कुमारी करहरिया अपने बहन के ससुराल पहुंची तो बबली कुमारी लापता थी. जिसके बाद प्रियंका कुमारी अपने परिवार के सदस्यों के साथ शनिवार को थाना पहुंची और घटना की लिखित जानकारी पुलिस को देते हुए बबली देवी की हत्या कर शव गायब करने का आरोप उसके ही पति सोमदेव सिंह पर लगाया. जिसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी थी. इसी दौरान रविवार को शंभुगंज पुलिस पदाधिकारी ने गुप्त सूचना पर करहरिया और नरौन गांव के बॉर्डर पर स्थित गिधरा डांढ़ से लापता महिला का शव बरामद कर लिया. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि इस मामले में जांच पड़ताल जारी है. उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >