करेंट लगने से अधेड़ की मौत, परिजनों में कोहराम

करेंट लगने से अधेड़ की मौत, परिजनों में कोहराम

अमरपुर. नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ बनहरा मोहल्ले में बुधवार की देर शाम करेंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार बनहरा मोहल्ले के मो अफसर कलेंदर (42) बुधवार की रात में अपने घर में पंखे का स्वीच ऑन करने के दौरान करेंट की चपेट में आकर मूर्छित हो गया. घटना की सूचना मिलने पर उसके भाई मो बेचन कलंदर वहां पहुंचे. बिजली का कनेक्शन काटा व अपने भाई को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया. डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया. निधन की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है. इघर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए पाेस्टमार्टम हाउस बांका भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >