गढ़ी कुर्मा में श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ को लेकर बैठक, ग्रामीणों ने लिया संकल्प
प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी कुर्मा गांव में 21 मई से आयोजित होने वाले श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की सफलता को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गयी
गढ़ी कुर्मा में श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ को लेकर बैठक, ग्रामीणों ने लिया संकल्प
शंभुगंज.
प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी कुर्मा गांव में 21 मई से आयोजित होने वाले श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की सफलता को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी शिवशंकर सिंह ने की. उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों के साथ विस्तार से चर्चा की. बैठक में ग्रामीणों ने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का दृढ़ संकल्प लिया. गढ़ी कुर्मा निवासी तथा भागलपुर के नेत्र विशेषज्ञ डॉ विकास पांडेय ने भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए महत्वपूर्ण योगदान दिया. ग्रामीणों ने उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके मार्गदर्शन का अनुसरण करने का निर्णय लिया. ग्रामीणों ने बताया कि 20 मई को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जायेगी, जबकि 21 से 27 मई तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा. इस दौरान वृंदावन से पधारी कथावाचिका श्यामा किशोरी जी की मधुर वाणी से भक्ति की रसधार बहेगी. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह भव्य कार्यक्रम समस्त ग्रामीणों के सहयोग से संपन्न कराया जाएगा और इसकी तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं. बैठक में ग्रामीण अभिनंदन पांडेय, मदन मोहन सिंह, डॉ. कृष्णानंद सिंह, धनंजय सिंह, राजीव कुमार सिंह, प्रकाश सिंह, महादेव सिंह, अन्नू पांडेय, सुनील कुमार सिंह, मुन्ना सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.