चांदन में दवा दुकानों पर लगा ताला, ऑनलाइन बिक्री के विरोध में बाजार पूरी तरह बंद

Banka News : ऑनलाइन दवा बिक्री और भारी छूट के विरोध में बुधवार को चांदन बाजार की सभी मेडिकल दुकानें बंद रहीं. देशव्यापी हड़ताल का असर ऐसा रहा कि मरीजों और उनके परिजनों को जरूरी दवाइयों के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ी. पूरे दिन बाजार में मेडिकल स्टोर बंद रहने से लोगों की चिंता बढ़ी रही.

चांदन (बांका) से अमरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट : ऑनलाइन दवा बिक्री और भारी छूट के विरोध में बुधवार को चांदन बाजार की सभी दवा दुकानें बंद रहीं. ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर हुई इस देशव्यापी हड़ताल का असर पूरे प्रखंड क्षेत्र में देखने को मिला. दवा दुकानों के बंद रहने से मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

दवा के लिए भटकते रहे मरीज

सुबह से ही कई लोग जरूरी दवाइयां खरीदने बाजार पहुंचे, लेकिन मेडिकल स्टोर बंद मिलने के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा. खासकर बुजुर्ग मरीजों और नियमित दवा लेने वाले लोगों को अधिक कठिनाई झेलनी पड़ी. कई लोगों ने बताया कि अचानक दुकानें बंद होने की जानकारी नहीं होने से परेशानी बढ़ गई.

ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ दुकानदारों का विरोध

दवा दुकानदारों का कहना है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भारी छूट देकर दवाओं की बिक्री की जा रही है, जिससे छोटे दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है. उनका आरोप है कि इससे स्थानीय मेडिकल व्यवसाय संकट में पड़ता जा रहा है. दुकानदारों ने सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त नियम लागू करने की मांग की.

पूरे बाजार में दिखा हड़ताल का असर

चांदन बाजार की छोटी-बड़ी सभी मेडिकल दुकानें पूरे दिन बंद रहीं. बाजार में सन्नाटा जैसा माहौल दिखा. हड़ताल के दौरान दवा दुकानदार एकजुट नजर आए और अपनी मांगों के समर्थन में विरोध दर्ज कराया.इस मौके पर दवा दुकानदार अरुण कुमार, प्रदीप मांझी, रोहित कुमार, चंदन कुमार, बिक्कु वर्णवाल और संदीप वर्णवाल सहित कई लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >