बालू लदी जुगाड़ गाड़ी के धक्के से युवक का टूटा पैर, भागलपुर रेफर

थाना क्षेत्र के बनियाचक गढ़ैया पोखर के समीप बालू लदी जुगाड़ गाड़ी के धक्के से एक युवक का पैर टूट कर जख्मी हो गया.

अमरपुर. थाना क्षेत्र के बनियाचक गढ़ैया पोखर के समीप बालू लदी जुगाड़ गाड़ी के धक्के से एक युवक का पैर टूट कर जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी युवक को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां चिकित्सक के द्वारा जख्मी रजौन थाना क्षेत्र के कोटली मोहनपुर गांव निवासी राजा दास का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी युवक ने बताया कि वह अपने गांव से शादी का निमंत्रण देने अमरपुर थाना क्षेत्र के बादशाहगंज अपने रिश्तेदार के घर आया था. जहां से वापस जाने के दौरान बनियाचक गढैया पोखर के समीप सामने से आ रहे बालू लदी जुगाड़ गाड़ी ने अनियंत्रित होकर धक्का मार दिया. जख्मी का उपचार कर रहे चिकित्सक ने बताया कि घटना में युवक का पैर फ्रेक्चर हो गया है. बेहतर उपचार के लिए जख्मी को मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >