Banka News : रेफरल अस्पताल बौंसी में बड़ी लापरवाही : पुरुष को बना दिया महिला, महिला को ट्रांसजेंडर

रेफरल अस्पताल बौंसी में अव्यवस्था और लापरवाही के मामले लगातार सामने आ रहे हैं.

बौंसी (बांका) से संजीव पाठक की रिपोर्ट Banka News : रेफरल अस्पताल बौंसी में अव्यवस्था और लापरवाही के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. अस्पताल में अवैध वसूली और मरीजों से भय दिखाकर पैसे लेने की शिकायतें पहले से उठती रही हैं, लेकिन अब पंजीकरण पर्चियों में मरीजों के लिंग संबंधी गलत जानकारी दर्ज किए जाने का मामला सामने आने से अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. ताजा मामले में अस्पताल से जारी पर्चियों में पुरुष मरीज को महिला और महिला मरीज को ट्रांसजेंडर दर्ज कर दिया गया.जानकारी के अनुसार, पंजीकरण आइडी BA-F95-HYG1449 में बौसी बाजार निवासी गोविंद दास को फीमेल अंकित कर दिया गया. वहीं धर्मपुर गांव निवासी रानी कुमारी की पर्ची में उन्हें ट्रांसजेंडर बताया गया. इतना ही नहीं, रानी कुमारी के पति नरोत्तम राय, जिनकी पंजीकरण आईडी 1353 है, उन्हें भी फीमेल दर्ज कर दिया गया. लगातार सामने आ रही ऐसी त्रुटियों से मरीजों और उनके परिजनों में नाराजगी देखी जा रही है. लोगों का कहना है कि अस्पताल में पर्ची काटने वाले कर्मियों की लापरवाही के कारण मरीजों को अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ रही है. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बिना जानकारी की जांच किए जल्दबाजी में पंजीकरण किया जाता है, जिससे इस तरह की गलतियां हो रही हैं. ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल में व्यवस्था सुधारने के बजाय लापरवाही लगातार बढ़ती जा रही है. मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग से मामले की जांच कर दोषी कर्मियों पर कार्रवाई करने और पंजीकरण प्रक्रिया को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की शर्मनाक गलतियां दोबारा न हों. इस मामले में अस्पताल प्रबंधक अमित कुमार ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Md. tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >