बेलहर में बाइक की टक्कर से व्यक्ति घायल, सदर अस्पताल रेफर

Banka Accident News :देवघर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक ने एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी, हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया.

बेलहर (बांका) से अभय कुमार ”सोनू” की रिपोर्ट : बेलहर थाना क्षेत्र के देवघर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर शनिवार देर रात सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल की हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

साहेबगंज मथुरा गांव के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार सुराही गांव का एक विक्षिप्त व्यक्ति साहेबगंज मथुरा गांव के समीप सड़क किनारे मौजूद था. इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक चालक ने उसे जोरदार धक्का मार दिया. टक्कर इतनी तेज थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा. हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया.

ग्रामीणों और पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस की मदद से घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलहर पहुंचाया गया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण रविवार को उसे बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

अकेले रहकर करता था जीवन यापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि घायल व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त है और घर में अकेले रहता है. वह अक्सर गांव और आसपास के इलाकों में घूमकर अपना जीवन यापन करता था. हादसे के बाद गांव में चिंता का माहौल बना हुआ है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार बाइक चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >