केरवार गांव में युवक की मौत, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

जयपुर थाना क्षेत्र के लकरामा पंचायत अंतर्गत केरवार गांव निवासी वासुदेव महतो का छोटा पुत्र महेंद्र यादव 42 वर्ष का मंगलवार की देर रात्रि मौत हो गयी.

एसडीपीओ व इंस्पेक्टर ने घटनास्थल पर पहुंचकर की जांच

जयपुर. जयपुर थाना क्षेत्र के लकरामा पंचायत अंतर्गत केरवार गांव निवासी वासुदेव महतो का छोटा पुत्र महेंद्र यादव 42 वर्ष का मंगलवार की देर रात्रि मौत हो गयी. इस मामले में मृतक पत्नी उर्मिला देवी ने गांव के ही तीन लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए जयपुर थाना में लिखित आवेदन दी है. इधर गांव के मोहन मुरारी यादव, त्रिलोचन यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि मृतक युवक शराबी था. शराब के नशे में ही उसकी मौत हुई है. वहीं मृतक की पत्नी ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है. उसने बताया कि मेरे पति को जमीन लेने के लिए एक दिन पूर्व बांका ले गए थे. जब वह बांका पहुंची, तो जमीन रजिस्ट्री नहीं हुआ. इसी रंजिश में उसके पति की हत्या कर दी गई है. मृत युवक की पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. जयपुर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया. वहीं एसडीपीओ डा रवींद्र मोहन प्रसाद एवं इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर विभिन्न बिंदुओं पर जांच की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >