आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरकर युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत समुखिया मोड़ पुलिस लाइन के समीप सड़क किनारे एक आम के पेड़ से गिरकर युवक की मौत हो गयी.

बांका. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत समुखिया मोड़ पुलिस लाइन के समीप सड़क किनारे एक आम के पेड़ से गिरकर युवक की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि बांका सदर प्रखंड अंतर्गत बौसा गांव निवासी राम अवतार सिंह का पुत्र राहुल कुमार 32 वर्षीय बांका-अमरपुर मुख्य मार्ग समुखिया मोड़ पुलिस लाइन के समीप एक आम के पेड़ पर आम को तोड़ने चढ़ा था. इसी दौरान आम की डाली टूट गया और वे नीचे गिरकर जख्मी हो गये. घटना को देखकर स्थानीय लोगों ने उसे आनन-फानन में उपचार के लिए सदर अस्पताल लेकर आया. जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि मृतक युवक विगत कई माह से समुखिया मोड़ स्थित एक किराये के मकान में रहकर टोटो चलाकर अपना परिवार का भरण पोषण करता था. मृतक को चार छोटी-छोटी पुत्री भी है. इस घटना के बाद पत्नी, बच्ची सहित माता-पिता बदहवास है. मृतक के गांव में शोक का माहौल है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए शव परिजन के हवाले कर दिया है. इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि परिजनों के द्वारा दिये गये आवेदन पर यूडी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >