अमरपुर. मैनमा ओपी क्षेत्र के कजरा गांव में 18 वर्षीय एक युवक ने अपने गले में दुपट्टे का फंदा डालकर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है. परिजनों के द्वारा गंभीर हालत में रौशन कुमार पिता मन्नु यादव को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां डॉ विकास सिंह ने युवक का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. युवक की चाची ने बताया कि रौशन के माता व पिता दिल्ली में रहते हैं. युवक अकेला अपने गांव में दादा-दादी के पास रहता है. मंगलवार की सुबह युवक किसी युवती से फोन पर बातें कर रहा था. जिसको लेकर उन्होंने युवक को डांट-फटकार लगाई थी. इसी गुस्से में आकर युवक ने अपने गले में दुपट्टे का फंदा डालकर आत्महत्या करने की प्रयास किया. उधर युवक की स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है.
युवक ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या का किया प्रयास, रेफर
मैनमा ओपी क्षेत्र के कजरा गांव में 18 वर्षीय एक युवक ने अपने गले में दुपट्टे का फंदा डालकर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है.
