माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी पर गबन का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन लिमिटेड (इंडसइंड बैंक की सहायक कंपनी) के एक कर्मचारी पर ऋणधारकों की राशि गबन कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है.

बांका/रजौन. भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन लिमिटेड (इंडसइंड बैंक की सहायक कंपनी) के एक कर्मचारी पर ऋणधारकों की राशि गबन कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. शाखा प्रबंधक कैलाश प्रसाद यादव ने दर्ज प्राथमिकी में कंपनी की रजौन शाखा में कार्यरत कर्मचारी केशव कुमार उम्र 22 वर्ष द्वारा समूह की महिलाओं से वसूली गयी साप्ताहिक किस्तों की राशि कंपनी के खाते में जमा नहीं की गयी और स्वयं गबन कर लिया गया. यह अनियमितता दो सितंबर 2024 से चार फरवरी 2025 के बीच की बताई जा रही है. जांच के दौरान स्पष्ट हुआ कि आरोपी ने कई मेंबरों संगीता देवी, कांति देवी समेत अन्य सदस्यों से कुल एक लाख 54 हजार 696 रुपये की वसूली की, लेकिन उसे खाते में जमा नहीं किया. शिकायत के बाद कंपनी की आंतरिक जांच टीम ने मामले की पड़ताल की, जिसमें गबन की पुष्टि हुई है. आवेदन में यह भी कहा गया है कि आरोपी कर्मचारी को नोटिस देने के बावजूद वह आज तक संतोषजनक जवाब देने के लिए उपस्थित नहीं हुआ. इसके बाद कंपनी ने उसे सेवा से निष्कासित कर दिया. शाखा प्रबंधक ने पुलिस से मांग किया है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए. रजौन थानाध्यक्ष राज रतन ने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर पड़ताल कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >