बौंसी. नगर पंचायत क्षेत्र के सिराय गांव में सोमवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल के बीच भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ. पूरे गांव में धार्मिक उत्साह देखते ही बन रहा है, वहीं मंगलवार को भी कथा प्रवचन का सिलसिला जारी रहा. रात्रि में आयोजित प्रवचन के दौरान धर्माचार्य गौरव कृष्ण चंद्र शास्त्री जी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि मानव जीवन का परम लक्ष्य भगवान श्रीकृष्ण की प्राप्ति है. श्रीमद्भागवत एक ऐसी दिव्य कथा है, जिसका श्रवण मात्र ही व्यक्ति को परम तत्व की अनुभूति कराता है. उन्होंने आगे बताया कि कलियुग में श्रीमद्भागवत का महत्व और भी बढ़ जाता है, क्योंकि इसके श्रवण से मनुष्य को परम शांति, भक्ति और आध्यात्मिक ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है. प्रथम दिवस की कथा में श्रीमद्भागवत के महात्म्य का विस्तार से वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे. कथा स्थल पर दूर-दूर से भक्तों का आगमन हो रहा है. समिति के अध्यक्ष मृणाल आनंद साह ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सभी सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं. आयोजन में उपाध्यक्ष अजय मंडल, उत्तम साह, सचिन उर्फ छोटू ठाकुर, विकास साह, कोषाध्यक्ष बम-बम साह, हेमंत कुमार साह सहित निरंजन साह, आशीष शाह, बंटी साह, निक्कू मंडल, दीपक मंडल एवं मीडिया प्रभारी निरंजन कुमार का विशेष सहयोग मिल रहा है.पूरे गांव में भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया है.
कलियुग में श्रीमद्भागवत का महत्व बढ़ जाता है : गौरव कृष्ण चंद्र शास्त्री
नगर पंचायत क्षेत्र के सिराय गांव में सोमवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल के बीच भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ.

??????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????