बांका से चंदन कुमार की रिपोर्ट
Banka Electricity Theft : बांका जिले में बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत विभाग लगातार विशेष अभियान चला रहा है. इसी क्रम में बांका विद्युत विभाग के कनीय अभियंता अभय कुमार के नेतृत्व में सदर थाना क्षेत्र के देशड़ा गांव में छापेमारी की गई. अभियान के दौरान 11 लोगों को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा गया. सभी के खिलाफ सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.
बाइपास और टोका लगाकर कर रहे थे बिजली का उपयोग
कनीय अभियंता ने बताया कि सभी आरोपित बाइपास और टोका लगाकर बिजली की चोरी कर रहे थे. छापेमारी के दौरान उन्हें रंगे हाथ पकड़ा गया. विभाग ने पूर्व बकाया राशि और जुर्माना जोड़ते हुए सभी पर अलग-अलग आर्थिक दंड भी लगाया है.
इन लोगों पर लगाया गया जुर्माना
बिजली चोरी के आरोप में सरेयण यादव पर 28,959 रुपये, नारायण यादव पर 18,987 रुपये, मुकेश कुमार यादव पर 19,299 रुपये, राशीद अंसारी पर 15,681 रुपये, मकशुद अंसारी पर 25,253 रुपये, जिबईल अंसारी पर 24,804 रुपये, अधिकलाल यादव पर 15,287 रुपये, गरजू यादव पर 22,737 रुपये, जलधर पंजियारा पर 39,260 रुपये, दिनेश पंजियारा पर 28,064 रुपये तथा जितन मंडल पर 9,081 रुपये का जुर्माना लगाया गया है.
अभियान रहेगा जारी
कनीय अभियंता अभय कुमार ने कहा कि बिजली चोरी के खिलाफ जिले में यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. उन्होंने लोगों से वैध बिजली कनेक्शन का उपयोग करने और बिजली चोरी से बचने की अपील की. उन्होंने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
सदर थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी
छापेमारी अभियान में कनीय अभियंता के साथ संतोष कुमार, अमन कुमार और बिजली मिस्त्री प्रवीण कुमार भी शामिल थे. वहीं सदर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि विद्युत विभाग की ओर से प्राप्त आवेदन के आधार पर 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
ये भी पढ़ें : श्रावणी मेला 2026 : कांवरियों के सफर को आरामदायक बनाने में जुटा प्रशासन, 55 किमी पथ पर तैयारियां तेज
