लूटपाट मामले के फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार

लूटपाट मामले के फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बांका/रजौन. रजौन पुलिस ने लूटपाट के मामले में फरार मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अमरपुर थाना क्षेत्र के दौना गांव निवासी उमर है. इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. पुलिस उसके मोबाइल लोकेशन के आधार पर कई स्थानों पर छापेमारी कर रही थी, लेकिन वह बार-बार ठिकाना बदलकर बच निकलता था. गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने अमरपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी उमर को गिरफ्तार कर लिया. मंगलवार को गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >