मिर्जापुर गांव के गोलीकांड में शामिल मुख्य आरोपी गिरफ्तार

दो माह पूर्व वर्चस्व की जंग को लेकर दो पक्षों में हुई गोलीबारी की घटना में शामिल मुख्य आरोपी कुश कुमार को आखिरकार पुलिस ने भागलपुर थाना क्षेत्र के सबौर से गिरफ्तार कर लिया.

बाराहाट. दो माह पूर्व वर्चस्व की जंग को लेकर दो पक्षों में हुई गोलीबारी की घटना में शामिल मुख्य आरोपी कुश कुमार को आखिरकार पुलिस ने भागलपुर थाना क्षेत्र के सबौर से गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने इस मामले में बताया कि घटना के बाद से आरोपी कुश कुमार पुलिस को चकमा दे रहा था. इसके ऊपर थाना में गोलीबारी की घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इसके अलावे पुलिस के मुताबिक आरोपी पर पूर्व में भी तीन मामले दर्ज हैं. इसके बाद से पुलिस को बड़ी सरगर्मी से इस आरोपी की तलाश थी. तकनीकी सहयोग से पता चला कि बीती देर रात आरोपी भागलपुर थाना क्षेत्र के सबौर गांव में अपने एक रिश्तेदार के यहां मौजूद है. जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची और सबौर की पुलिस से सहयोग लेकर उसे गिरफ्तार किया. इसकी गिरफ्तारी से जहां पुलिस ने राहत की सांस ली है, वहीं ग्रामीण भी अब इसके आतंक से बच सकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >