बांका. शहर के बाबुटोला मोहल्ला स्थित लगी चार बस से करीब 300 लीटर डीजल चोरी होने का मामला सामने आया है. इसको लेकर पीड़ित बस मालिक ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोर के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. बताया जा रहा है कि प्रतिदिन की तरह उक्त मोहल्ला स्थित संतोष सिंह घर के सामने उनकी चार बस लगी हुई थी. बताया जा रहा है कि प्रतिदिन शाम के समय में ही सभी बस में चालक के द्वारा डीजल को भरवा दिया जाता है, ताकि सुबह बस खुलने के समय में डीजल की समस्या नहीं हो. जिसे लेकर शनिवार की देर शाम में चारों बस में करीब 300 लीटर तेल को चालक द्वारा भरवा कर बस मालिक के घर पर लगा दिया गया था. जिसके बाद देर रात में अज्ञात चोर के द्वारा चारों बस से डीजल की चोरी कर ली गयी. जो घटना आस-पास के लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. बस मालिक ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सहित आवेदन देकर अज्ञात चोर के विरुद्ध मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगायी है. उधर आवेदन को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.
बस से 300 लीटर डीजल की चोरी, मामला दर्ज
शहर के बाबुटोला मोहल्ला स्थित लगी चार बस से करीब 300 लीटर डीजल चोरी होने का मामला सामने आया है.
