लायंस क्लब बौंसी को मिला नया नेतृत्व, देवाशीष बने प्रेसिडेंट

Banka News : बौंसी में लायंस क्लब की नई टीम का गठन होते ही संगठन में नई ऊर्जा देखने को मिली. नई पीएसटी टीम ने समाजसेवा के कार्यों को और व्यापक बनाने का संकल्प लिया है.

बौसी, बांका से संजीव पाठक की रिपोर्ट : बौंसी स्थित आरा मिल परिसर में लायंस क्लब ऑफ बौंसी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें वर्ष 2026-27 के लिए नई पीएसटी टीम का सर्वसम्मति से गठन किया गया. बैठक में नई टीम के चयन के बाद सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया और सामाजिक कार्यों को नई गति देने का भरोसा जताया.

देवाशीष कुमार बने नए प्रेसिडेंट

बैठक में सर्वसम्मति से लायन देवाशीष कुमार को क्लब का नया प्रेसिडेंट चुना गया. वहीं लायन रितेश रंजन को सेक्रेटरी और लायन मनीष केडिया को ट्रेज़रर की जिम्मेदारी सौंपी गई.

नयी टीम ने लिया समाजसेवा का संकल्प

नवनिर्वाचित प्रेसिडेंट देवाशीष कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि लायंस क्लब ऑफ बौंसी हमेशा से समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रहा है और नई टीम इस परंपरा को और मजबूत करेगी. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को और बड़े स्तर पर चलाया जाएगा.

युवाओं की ऊर्जा और अनुभव का होगा समन्वय

देवाशीष कुमार ने कहा कि नई टीम में युवाओं की ऊर्जा और वरिष्ठ सदस्यों के अनुभव का बेहतर तालमेल देखने को मिलेगा. इससे संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी.

सदस्यों ने जताया भरोसा

बैठक में मौजूद सदस्यों ने विश्वास जताया कि वर्ष 2026-27 में क्लब समाजहित में कई उल्लेखनीय कार्य करेगा. नई टीम के गठन के बाद सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई भी दी.

बैठक में ये सदस्य रहे मौजूद

बैठक में लायन सौरभ चौधरी, लायन शिव कुमार साह, लायन सुमित सुमन, लायन संजीव साह, लायन डॉ. आर. के. पोद्दार, लायन कौतुक बजाज, लायन अमित सिन्हा, लायन धनंजय साह, लायन संजय कुमार संजय और लायन संतोष साह सहित कई सदस्य उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >