नौ सितंबर तक हल्की बारिश की संभावना

जिले में पांच से नौ सितंबर के दौरान एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है

बांका. जिले में पांच से नौ सितंबर के दौरान एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. कृषि विज्ञान केंद्र बांका ने मौसम बुलेटिन जारी कर भारत मौसम विज्ञान विभाग के जारी पूर्वानुमान के माध्यम से यह जानकारी दी है. इस दौरान अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 27-28 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है. किसानों को मौसम के अनुरूप अपनी फसल की देखभाल करने की सलाह दी गयी है. ज्ञात हो कि दो-तीन दिनों से मौसम में लगातार उतार और चढ़ाव देखा जा रहा है. कभी तीखी धूप पड़ रही है तो कभी अचानक मौसम में बदल जा रहा है और आसमान पर बादल छा जा रहे हैं. इतना ही नहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो जाती है. इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलती है. शाम के समय शुष्क हवाएं चलने बेहतर अनुभूति होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >