कुरमा ने सबलपुर को हरा खिताब पर जमाया कब्जा

महादेव स्टेडियम पैर के मैदान पर मां दुर्गा क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को सबलपुर और कुरमा के बीच खेला गया.

विजेता व उपविजेता टीम के बीच धोरैया विधायक ने किया पुरस्कार का वितरण

फोटो 23 धोरैया 3. शिल्ड देते विधायकधोरैया. महादेव स्टेडियम पैर के मैदान पर मां दुर्गा क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को सबलपुर और कुरमा के बीच खेला गया. जिसमें कुरमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी सबलपुर की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 8 विकेट के खोकर 189 रन बनाये, जवाब में कुरमा की टीम ने 13 ओवर में 3 विकेट खोकर 190 रन बनाकर मैच जीत लिया. मैन ऑफ द सीरीज सबलपुर के मोनू सिंह को दिया गया और मैन ऑफ द मैच कुरमा टीम के अभिजीत को दिया गया. मैच में विजेता कुर्मा की टीम को विधायक भूदेव चौधरी ने चमचमाती शील्ड और नकद दस हजार रुपया एवं उपविजेता सबलपुर के टीम को युवा राजद प्रदेश सचिव नयन सिंह नटवर ने शील्ड एवं छह हजार रुपये नकद दिया. मैन ऑफ़ द सीरीज का पुरस्कार राजद नेता संजय यादव द्वारा दिया गया. इस मौके पर विधायक ने कहा कि क्रिकेट में आपसी एकता का होना बहुत जरूरी है. क्रिकेट महान अनिश्चितताओं का खेल है. खेल को खेल भावनाओं के तहत खेलना चाहिए, उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि ग्रामीण परिवेश में भी इस प्रकार की आयोजन से प्रतिभा निखर कर सामने आती है, जरूरत है प्रतिभा को आगे बढ़ाने की. इस मौके पर आयोजन कमिटी के अध्यक्ष पारस सिंह, समाजसेवी राजू सिंह, बंटी पंडित, अनुज सिंह, गजेन्द्र सिंह, अनुज सिंह, अशोक दास, पप्पू सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, राहुल सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >