Bihar: बिहार-झारखंड के वृंदावन के नाम से मशहूर है यह मंदिर, कहानी जान रह जाएंगे हैरान

Bihar: बिहार के बांका में श्रीश्री 108 राधा-कृष्ण पतित पावन मंदिर है जिसे कृष्ण भक्त बिहार-झारखंड का वृंदावन कहते हैं. आइये इस मंदिर की कहानी जानते हैं.

Bihar: बिहार के बांका में एक जगह नये वृंदावन के रूप में ख्याति पा रही है. इसे कृष्ण भक्त बिहार-झारखंड का वृंदावन कहने लगे हैं. यहां देश के विभिन्न राज्यों के साथ ही विदेशों से भी कृष्ण भक्त पहुंचते हैं. बांका के कटोरिया प्रखंड मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूरी पर स्थित है जमदाहा बाजार. यहां मुंगेर स्टेट के राजा रघुनंदन प्रसाद सिंह की शादी बाबूराम चौधरी की पुत्री रानी सरस्वती देवी के साथ हुई थी. यहां राजा रघुनंदन द्वारा लगभग सवा सौ वर्ष पूर्व निर्मित श्रीश्री 108 राधा-कृष्ण पतित पावन मंदिर (जमदाहा ठाकुरबाड़ी) की ख्याति सिर्फ भारत देश ही नहीं, बल्कि विदेशों तक भी फैली हुई है. यही कारण है कि यहां दुनिया के विभिन्न देशों से कृष्ण भक्त पहुंच कर ठाकुर जी सेवा, भक्ति और भजन में काफी दिनों तक लीन होने के बाद ही वापस लौटते हैं. जमदाहा ठाकुरबाड़ी में एक सप्ताह से एक माह तक विदेशी श्रद्धालु पूरी सादगी से रहकर न सिर्फ पूजा-आराधना में लीन रहते हैं, बल्कि जरूरतमंद लोगों की मदद व सेवा भी करते हैं. यहां अमेरिका, इटली, जापान, जर्मनी, आस्ट्रिया, नार्वे आदि देशों से श्रद्धालु पहुंचते हैं.

राजा बने साधु

राजा रघुनंदन प्रसाद के इकलौते कुमार सच्चिदानंद के दो पुत्र हुए. अनंत कुमार सिंह और कृष्ण कुमार सिंह. अनंत कुमार सिंह की मृत्यु कालांतर में किसी कारण से हो गयी थी. राजकुमार अनंत कुमार सिंह राधा-कृष्ण की भक्ति में ऐसे लीन हुए कि वे राजा से साधु बन गए. वृंदावन में उनके द्वारा बनाए गए ठाकुरबाड़ी में देश के अलावा विदेशों से भी भक्त पहुंचते हैं. राजा से साधु बने अनंत कुमार सिंह अब साधु महाराज के नाम से जाने जाते हैं. इनके देश-विदेश में फिलवक्त हजारों शिष्य हैं. साधु महाराज को इनके शिष्य प्रभु महाराज के नाम से पुकारते हैं. प्रभु महाराज के जो भक्त वृंदावन आते हैं, उनके अधिकांश श्रद्धालु जमदाहा भी पहुंचते हैं. हालांकि कोरोना महामारी के बाद से विदेशी श्रद्धालुओं के जमदाहा पहुंचने की संख्या में कमी आयी है.

कृष्ण भक्त ने किया जीर्णोद्धार

राजा रघुनंदन प्रसाद द्वारा बनाया गया ठाकुरबाड़ी पिछले कई वर्षों से जीर्ण-शीर्ण अवस्था में था. जिसका जीर्णोद्धार ऑस्ट्रिया के भक्त गोपीनाथ ने खुद के पैसे से कराया. फिलवक्त साधु महाराज के आदेश पर यहां निताय बाबा नामक पुजारी ठाकुरजी की सेवा में दिन-रात लगे रहते हैं. विदेशों से पहुंचने वाले भक्तों की देखरेख की जिम्मेवारी भी उन्हीं की होती है. पिछले वर्ष अन्नकूट पूजा में जापान के श्रद्धालु गौर सुंदर व रास माधुरी, जर्मनी के श्रद्धालु जयनंदन महाराज व अमेरिका के नारायण दास भी पहुंचे थे. पांच दिनों के आवासन में उन्होंने मंदिर की परिक्रमा, नाम-प्रचार, अन्नकूट पूजा-पाठ किया था. गरीबों के बीच कंबल व गर्म कपड़े भी बांटे थे.

गांव के लोग रखते हैं पूरा ख्याल

पुजारी निताय बाबा ने बताया कि जमदाहा ठाकुरबाड़ी पहुंचने वाले कृष्ण भक्त जब यहां एक सप्ताह से एक महीना तक रुकते हैं, तो ठाकुर जी को छोड़ कर वापस जाने का उनका दिल नहीं करता. इच्छा होती है कि यहीं के होकर रह जाएं. जमदाहा गांव के लोग विदेशी भक्तों का पूरा ख्याल भी रखते हैं. विदित हो कि जमदाहा ठाकुरबाड़ी के नाम करीब 60 बीघा जमीन है, जिसमें धान सहित अन्य फसलों की खेती भी होती है.

इसे भी पढ़ें: जब राम रथयात्रा के दौरान समस्तीपुर में रात 1:30 बजे गिरफ्तार हुए थे आडवाणी, जानिए पूरी कहानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >