श्रावणी मेला से पहले बदहाल कटोरिया-सुईया मार्ग, खतरनाक गड्ढों व जलजमाव से बढ़ी दुर्घटनाओं की आशंका

श्रावणी मेले से पहले कटोरिया-सुईया मार्ग की हालत जर्जर है। बड़े गड्ढों और जलजमाव के कारण श्रद्धालुओं की जान जोखिम में है। प्रशासन से मरम्मत की मांग की गई है।

बांका. कटोरिया-सुल्तानगंज मार्ग पर जान जोखिम में डालकर सफर करने को विवश हैं लोगकटोरिया. विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के शुभारंभ में अब मात्र उन्नीस दिन शेष हैं, लेकिन कटोरिया-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग के कटोरिया से सुईया तक के हिस्से की जर्जर स्थिति श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों के लिए गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है. सड़क पर जगह-जगह बने बड़े गड्ढों में बारिश का पानी व कीचड़ भर जाने से प्रतिदिन छोटे-बड़े वाहन फंस रहे हैं. बाइक, टोटो व ऑटो सवार दुर्घटनाग्रस्त होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं.

कई जगहों पर बदहाल है स्थिति

सतलेटवा, अबरखा, टोनापाथर व गडुआ के समीप सड़क की स्थिति अत्यंत खराब है. गड्ढों में जलजमाव के कारण पक्की सड़क कई स्थानों पर तालाब जैसी दिखायी दे रही है, जिससे वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि श्रावणी मेले के दौरान इसी मार्ग से प्रतिदिन हजारों कांवरिया वाहनों व श्रद्धालुओं का आवागमन होता है.

समस्या के निदान की मांग

ऐसे में समय रहते सड़क की मरम्मत व जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई, तो किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. क्षेत्रवासियों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से अविलंब आवश्यक कदम उठाने की मांग की है, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा का लाभ मिल सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak kumar choudhary

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >