बाबा बैद्यनाथ के दर्शन कर लौट रहे दो कांवरिये शराब के साथ गिरफ्तार, चेकपोस्ट पर वाहन जांच में खुला मामला

Liquor Arrest : बाबा बैद्यनाथ के दर्शन कर घर लौट रहे दो कावंरिये पुलिस के हत्थे चढ़ गए. कटोरिया-देवघर मुख्य मार्ग पर हुई सघन वाहन जांच के दौरान उनके पास से विदेशी शराब बरामद हुई.

Liquor Arrest : मंगलवार को कटोरिया-देवघर मुख्य मार्ग पर चलाए गए सघन वाहन जांच अभियान के दौरान दोनों कांवरियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दरभंगा जिले के तिलकेश्वर थाना क्षेत्र के गोलमा गांव निवासी 24 वर्षीय अजय कुमार और 24 वर्षीय रामानंद कुमार के रूप में हुई है. दोनों देवघर में जलार्पण कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे.

देवघर से खरीदी थी शराब

मद्य निषेध विभाग के अनुसार दोनों कांवरियों ने देवघर में ही दो बोतल विदेशी शराब खरीदी थी. दर्दमारा चेकपोस्ट पर नियमित वाहन जांच के दौरान उनकी बाइक की तलाशी ली गई, जिसमें शराब बरामद होने के बाद उन्हें तत्काल हिरासत में ले लिया गया.

प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय भेजा गया

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों के विरुद्ध मद्य निषेध थाना कटोरिया में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को पुलिस अभिरक्षा में बांका न्यायालय भेज दिया गया.

श्रावणी मेला में लगातार चल रही सघन जांच

वाहन जांच अभियान का नेतृत्व मद्य निषेध थाना के थानाध्यक्ष जीवश कुमार कर रहे थे. अभियान में विभाग के अन्य अधिकारी और जवान भी शामिल थे. श्रावणी मेला के दौरान कांवरिया पथ और प्रमुख चेकपोस्टों पर शराब तस्करी और अवैध शराब की रोकथाम के लिए लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक चौधरी

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >