कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर फिर से कंचना का दबदबा

कांग्रेस पार्टी ने राज्य भर के विभिन्न जिलों में जिलाध्यक्ष का मनोनयन किया है. लेकिन बांका में फिर से कंचना कुमारी सिंह को जिलाध्यक्ष पद पर बने रहने की सहमति दी है.

बांका. कांग्रेस पार्टी ने राज्य भर के विभिन्न जिलों में जिलाध्यक्ष का मनोनयन किया है. लेकिन बांका में फिर से कंचना कुमारी सिंह को जिलाध्यक्ष पद पर बने रहने की सहमति दी है. जिलाध्यक्ष ने बताया है कि संगठनात्मक बदलाव के लिए एक स्क्रीनिंग कमेटी का निर्माण किया गया था. जिसमें कार्यों के आधार पर जिला स्तर पर संगठन में कई फेरबदल किये गये हैं. पार्टी ने मेरी कार्यशैली को देखते हुए मुझे फिर से कमान सौंपी है. इसके लिए मैं वरीय नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार राम व प्रदेश के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू सहित जिला के राष्ट्रीय प्रभारी सचिव शाहनवाज आलम के प्रति आभार व्यक्त करती हूं. कहा कि संगठन मजबूती के लिए कार्य करती रहूंगी. — सीएम हेमंत व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी 8 को आयेंगे ढाका मोड़ बांका. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व पूर्व उप मुख्यमंत्री सह प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी प्रसाद यादव आगामी 8 अप्रैल को बांका ढाका मोड़ आ रहे हैं. इस संबंध में राजद जिलाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद ठाकुर ने बताया है कि झारखंड सीएम व बिहार के पूर्व डिप्टी के द्वारा यहां पहुंचकर चैती दुर्गा मेला का उद्घाटन किया जायेगा. साथ ही सभा को भी संबोधित करेंगे. जिलाध्यक्ष ने उक्त कार्यक्रम में पार्टी के सभी वरीय नेताओं सहित कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >