जीविका दीदियों ने विभिन्न बूथों पर निकाली मतदाता जागरूकता रैली

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बांका नवदीप शुक्ला के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी.

शंभुगंज. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बांका नवदीप शुक्ला के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. इसी क्रम में बुधवार को अमरपुर विधानसभा क्षेत्र के शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 50, 51, 58 व 59 सहित मालडीह पंचायत के नरौन गांव में मतदान केंद्र के पोषक क्षेत्र के मतदाताओं के बीच जीविका महिला ग्राम संगठन के जीविका दीदियों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी व रंगोली बनाकर मतदाताओं को जागरूक किया गया. रैली के दौरान जीविका दीदियों ने मतदाता को 11 नवंबर को मतदान करने के लिए प्रेरित किया तथा मतदान के महत्व से अवगत कराया. वहीं जीविका दीदियों द्वारा बैनर व स्लोगन जैसे जो विकास के काम करेंगे, वोट उसी के नाम करेंगे, वोट है मेरा अधिकार, कभी न करें इसे बेकार सहित अन्य स्लोगन के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने को लेकर प्रेरित किया. मौके पर सभी महिला ग्राम संगठन के दीदी, अध्यक्ष सहित अन्य जीविका केडर उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >