जीविका दीदी ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

रैली के दौरान दीदियों ने ग्रामीणों को 11 नवंबर को मतदान करने के लिए प्रेरित किया

शंभुगंज. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बांका नवदीप शुक्ला के निर्देश पर स्वीप कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. इसी क्रम में गुरुवार को शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के मतदान केन्द्र संख्या 36, 84, 85 एवं 154 पोषक क्षेत्र के मतदाताओं के बीच जीविका महिला ग्राम संगठन के जीविका दीदीयों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली के दौरान दीदियों ने ग्रामीणों को 11 नवंबर को मतदान करने के लिए प्रेरित किया तथा मतदान के महत्व से अवगत कराया. वहीं जीविका दीदीयों द्वारा बैनर एवं स्लोगन जैसे नहीं करेंगे यदि मतदान, होगा बहुत बड़ा नुक़सान, लोकतंत्र सबकी भागीदारी” तथा “वोट जैसा कुछ नहीं, वोट ज़रूर डालेंगे हम, चाहे नर हो नारी, मतदान हैं सबकी जिम्मेवारी, न जात पे न धर्म पे बटन दबेगा कर्म पे, न नशे से न नोट से किस्मत बदलेगी वोट से सहित अन्य स्लोगन के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने को लेकर मतदाता को प्रेरित किया एवं लोकतंत्र में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया. इस मौके पर सभी महिला ग्राम संगठन के दीदी, अध्यक्ष सहित अन्य जीविका केंडर उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >