सर्वाधिक वोट लाने में भाजपा से जदयू आगे, मनोज को मिला सर्वाधिक मत

विस चुनाव के परिणाम में जिले के पांचों विधानसभा सीट पर सर्वाधिक वोट लाने में बेलहर के जदयू प्रत्याशी मनोज यादव सबसे आगे रहे. इन्हें सर्वाधिक 1 लाख 15 हजार 395 मत प्राप्त हुए,

मदन कुमार, बांकाविस चुनाव के परिणाम में जिले के पांचों विधानसभा सीट पर सर्वाधिक वोट लाने में बेलहर के जदयू प्रत्याशी मनोज यादव सबसे आगे रहे. इन्हें सर्वाधिक 1 लाख 15 हजार 395 मत प्राप्त हुए, जबकि दूसरे स्थान पर धोरैया के जदयू प्रत्याशी मनीष कुमार को 1 लाख 13 हजार 11 मत प्राप्त हुए. तीसरे स्थान पर अमरपुर के जदयू प्रत्याशी जयंत राज रहे, जिन्हें 1 लाख 3 हजार 944 मत प्राप्त हुए. चौथे स्थान पर बांका के भाजपा प्रत्याशी रामनारायण मंडल को 95 हजार 588 मत व कटोरिया के भाजपा प्रत्याशी पुरनलाल टुडू को 94 हजार 260 मत मिले. इस प्रकार पांचों विधानसभा में जदयू को 3 लाख 32 हजार 350 व भाजपा को 1 लाख 89 हजार 848 मत प्राप्त हुए.

महागठबंधन को मिले 3 लाख 94 हजार 593 मत, सर्वाधिक वोट त्रिभुवन को मिला

जिले के पांचों विधानसभा में एक सीट अमरपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी जितेंद्र सिंह व बांका सीट पर सीपीआई के प्रत्याशी संजय कुमार चुनाव लड़े थे. बाकी बचे तीन अन्य सीटों पर राजद के उम्मीदवार मौजूद थे. इसमें सर्वाधिक मत धोरैया विस के राजद प्रत्याशी त्रिभुवन प्रसाद को 90 हजार 585 मत, दूसरे नंबर पर कटोरिया के राजद प्रत्याशी स्वीटी सीमा हेंम्ब्रम को 83 हजार 274 मत, तीसरे स्थान पर बेलहर के राजद प्रत्याशी चाणक्या प्रकाश रंजन को 78 हजार 187 मत मिले. वहीं चौथे स्थान पर बांका के सीपीआई उम्मीदवार संजय कुमार को 71 हजार 824 मत एवं अमरपुर विस में कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र सिंह को 70 हजार 723 मत प्राप्त हुए. इस प्रकार पांचों विधानसभा में महागठबंधन को 3 लाख 94 हजार 593 मत प्राप्त हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >