पूर्व मंत्री जयंत राज ने दूसरी बार जीता रणक्षेत्र

अमरपुर विस सीट शुरू से ही चर्चा का केंद्र बना हुआ था. यहां जदयू प्रत्याशी के तौर पर पूर्व मंत्री जयंत राज के विरुद्ध महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी जीतेंद्र सिंह चुनाव मैदान में थे.

बांका. अमरपुर विस सीट शुरू से ही चर्चा का केंद्र बना हुआ था. यहां जदयू प्रत्याशी के तौर पर पूर्व मंत्री जयंत राज के विरुद्ध महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी जीतेंद्र सिंह चुनाव मैदान में थे. पिछले चुनाव में जदयू प्रत्याशी मामूली 3100 मत से विजयी रहे थे, जिसके कारण कांग्रेस प्रत्याशी के बीच सीधा मुकाबला होने का आसार दिख रहा था, लेकिन इस बार का चुनाव परिणाम एकतरफा रहा. पहले राउंड से ही जदयू का दबदबा जारी रहकर अंतिम राउंड तक बना रहा. और जीत का अंतराल भी गत चुनाव से काफी बड़ा रहा. हालांकि यहां जनसुराज प्रत्याशी सुजाता वैद्य भी चुनाव लड़ रही थीं, लेकिन मतदाताओं ने विकास के नाम पर जदयू को अपना निर्णायक मत दिया. पूर्व मंत्री ने अमरपुर की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह जीत पीएम व सीएम की है. जनता ने विकास को अपना मत दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >