सत्ता परिवर्तन को लेकर जनसुराज ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

सत्ता परिवर्तन को लेकर जनसुराज ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

शंभुगंज. सरकार के जनविरोधी नीति के खिलाफ एवं सत्ता परिवर्तन को लेकर जनसुराज राज्य कोर कमेटी के सदस्य सह जिला परिषद सदस्य सुजाता वैद्य के नेतृत्व में गुरुवार को क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत अंतर्गत पैदापुर व भुमिहारा गांव में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. इस दौरान आमजनों से संवाद भी किया गया. मौके पर सुजाता वैद्य ने कहा कि पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर के नेतृत्व में अगला विधानसभा चुनाव बिहार की राजनीति में बदलाव लाने वाला साबित होगा. सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ चलायी जा रही यह अभियान जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाने एवं विकास कार्यो को गति देने के उदेश्य से चलाया जा रहा है. जबतक पंचायतवासी जागरुक नहीं होगा तब तक सत्ता परिवर्तन संभव नही है. अभियान के दौरान महिला, युवा व बुजूर्गो ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और अपने हस्ताक्षर के माध्यम से पंचायत में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल व रोजगार से जुड़े मांगों को दर्ज कराया. इस मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह, प्रदेश अभियान समिति सदस्य सह विधानसभा प्रभारी कृष्ण कुमार उर्फ ललन जी, सहायक विधानसभा प्रभारी राकेश कुमार रजक, संजय कुमार मंडल, गौतम पांडेय, उर्मिला देवी, अकलदेव सिंह, प्रीतम कुमार, राजीव पांडेय, उमाकांत पांडेय, अमन पांडेय सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >