पुलिस ने शहर में चलाया सघन वाहन चेंकिंग अभियान

हेलमेट पहने बाइक चालकों से जुर्माना के साथ पेंडिंग चालान काटा गया

बांका. एसपी डॉ सत्यप्रकाश के निर्देश पर शनिवार की शाम ट्रैफिक पुलिस के द्वारा शहर के गांधी चौक पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इसको लेकर ट्रैफिक इंस्पेक्टर संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान दर्जनों दोपहिया व चारपहिया वाहनों की जांच की गयी. इस दौरान बिना हेलमेट पहने बाइक चालकों से जुर्माना के साथ पेंडिंग चालान काटा गया. वहीं चारपहिया वाहनों का सीट बेल्ट व डिक्की आदि की जांच की गयी. हालांकि जांच के दौरान किसी भी वाहन से कोई संदेहास्पद वस्तु बरामद नहीं हुई. इस मौके पर यातायात थाना में कार्यरत सार्जेन्ट प्रमोद कुमार सहित कई पुलिस मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >