योगडीहा में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ

प्रखंड की लौगांय पंचायत अंतर्गत योगडीहा में आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन बुधवार को डीपीओ रेणु कुमारी, सीडीपीओ रश्मि भारती तथा पंचायत के मुखिया ब्रह्मदेव सिंह चंद्रवंशी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया.

धोरैया. प्रखंड की लौगांय पंचायत अंतर्गत योगडीहा में आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन बुधवार को डीपीओ रेणु कुमारी, सीडीपीओ रश्मि भारती तथा पंचायत के मुखिया ब्रह्मदेव सिंह चंद्रवंशी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. इस मौके पर मुखिया ने कहा कि यह केंद्र न केवल बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा का आधार बनेगा, बल्कि माताओं और महिलाओं को भी जागरूकता व सहायता प्रदान करेगा. उन्होंने ग्रामवासियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सबों की सहभागिता और समर्थन से यह कार्य संभव हो पायेगा. मुखिया ने बताया कि पंचायत के वार्ड नंबर 13 में अवस्थित केंद्र संख्या 138 का नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया गया है. इस मौके पर उपस्थित बच्चों के बीच टॉफी का भी वितरण किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >