जमीन विवाद में दबंगों ने निर्माणाधीन मकान तोड़ा, युवक से मारपीट

जमीन विवाद में दबंगों ने निर्माणाधीन मकान तोड़ा, युवक से मारपीट

शंभुगंज. बसुआरा गांव में जमीन विवाद के चलते निर्माणाधीन मकान को दबंगों ने तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना तब हुई जब मकान निर्माण कर रहे युवक पीयूष कुमार ने इस कार्रवाई का विरोध किया. बताया जाता है कि बसुआरा गांव निवासी पीयूष कुमार अपने घर का निर्माण कर रहे थे कि गांव के ही राजू पंडित अपने तीन भाइयों के साथ वहां पहुंचे और मकान का निर्माण कार्य रोक दिया. जब पीयूष कुमार ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने मकान को तोड़कर नुकसान पहुँचाया और पीयूष कुमार के साथ मारपीट करने पर उतारू हो गए. पीयूष कुमार किसी तरह मौके से भागकर थाना पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी. उन्होंने राजू पंडित, लोचन पंडित और अन्य चार लोगों के खिलाफ मारपीट का शिकायत दर्ज कराते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. इस मामले में आरोपियों ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है. पुलिस पदाधिकारियों ने कहा कि घटना की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >