महारुद्र यज्ञ में देवी-देवताओं की प्रतिमा बना आकर्षण का केंद्र

रजौन बाजार स्थित बाबा राजवनेश्वर नाथ महादेव स्थल के समीप जारी श्री-श्री 1008 शिव शक्ति महारुद्र यज्ञ के अपने अंतिम चरण की ओर है.

बांका/रजौन. रजौन बाजार स्थित बाबा राजवनेश्वर नाथ महादेव स्थल के समीप जारी श्री-श्री 1008 शिव शक्ति महारुद्र यज्ञ के अपने अंतिम चरण की ओर है. यज्ञ मंडप की परिक्रमा को लेकर दिन प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. महारूद्र यज्ञ को लेकर पिछले 06 दिनों से रजौन बाजार सहित आस पास के इलाका वैदिक मंत्रोच्चारण से गुंजायमान हो रहा है. एक तरफ जहां ओंकारेश्वर जी महराज लगातार श्री राम कथा का गुणानुवाद कर रहे हैं का लगातार श्रवण कर रहे है, वहीं दूसरी ओर श्री राधे महंत, महेंद्र महंत का प्रवचन सहित कथा का श्रवण लगातार जारी है. वहीं पंडित बालमुकुंद पाठक उर्फ फकिरा बाबा शिव महा पुराण का पाठ कर लोगों को श्रवण का आनंद दे रहे हैं. वहीं रविवार को बक्सर वाले मामा जी के कृपा पात्र डॉ महेशानंद जी महाराज ने अपने प्रवचन के दौरान कहा कि अगर ईश्वर से लोग दिल इबादत करे तो ईश्वर उन्हीं पुकार को जरूर सुनते है जीवन में संत और ग्रन्थ को याद रखने की जरूर जरूरत है. समिति के अध्यक्ष बासुकीनाथ सिंह एवं उपाध्यक्ष देवनंदन प्रसाद श्रीवास्तव, प्रकाश मंडल, वीरेंद्र यादव, अश्वनी श्रीवास्तव आदि ने बताया कि कार्यक्रम लगातार 29 अप्रैल तक जारी रहेगा. इधर यज्ञ मंडप पर रोज सुबह 8 बजे हवन कार्यक्रम विद्वान पंडित अनिरुद्धाचार्य जी के निर्देशन में शुरू होता है. इधर यज्ञ स्थल पर मेला भी लगा है, जिसमें तारामंची, रेल, छोटी रेल, ब्रेक डांस, झूला सहित मिठाई सौंदर्य प्रसाधन की दुकानें सजी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >