पत्नी के गायब हो जाने पर पति ने कराई प्राथमिकी

पत्नी के गायब हो जाने पर पति ने कराई प्राथमिकी

बेलहर. साहेबगंज थाना क्षेत्र से दो बच्चों की मां के लापता होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में महिला के पति विकास कुमार यादव, निवासी कौआदह गांव, ने बेलहर थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. आवेदन में बताया गया है कि वह बाहर प्रदेश में रहकर मजदूरी करते हैं, जबकि उनकी पत्नी नेहा भारती अपने दो बच्चों के साथ कुछ दिनों से मायके साहेबगंज में रह रही थी. 18 मार्च को उनकी साली ने फोन कर सूचना दी कि नेहा घर से गायब हो गई है. खोजबीन के दौरान पता चला कि तेतरिया गांव निवासी अमित कुमार मंडल उनकी पत्नी को अपने साथ लेकर चला गया है. जब इस संबंध में परिजन आरोपी के घर पहुंचे, तो उसके परिजनों ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी. मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >