हरिमोहरा में मतदाता जागरूकता के लिए बनायी गयी मानव शृंखला

आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. बुधवार को मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्लस टू उच्च विद्यालय हरिमोहरा में छात्राओं के द्वारा मानव शृंखला बनायी गयी.

बौंसी. आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. बुधवार को मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्लस टू उच्च विद्यालय हरिमोहरा में छात्राओं के द्वारा मानव शृंखला बनायी गयी. कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक और छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ हर्ष पराशर के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रभारी बीईओ सह प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी श्याम सुंदर कुमार के साथ-साथ प्रिंसिपल सिस्टर पुष्पा सहित अन्य लोग शामिल हुए. मानव शृंखला के पश्चात विद्यालय परिसर में ही चुनावी पाठशाला का आयोजन किया गया. छात्राओं को संबोधित करते हुए बीडीओ ने मतदान के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी राष्ट्र की दिशा तय करती है. इसलिए प्रत्येक 18 वर्ष से ऊपर के नागरिक को मतदान अवश्य करना चाहिए. उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वह अपने परिवार और समाज में भी जागरूकता फैलाएं, ताकि शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित हो सके. प्रभारी बीइओ ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ विकसित होती है और वह जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में अग्रसर होते हैं. कार्यक्रम को विद्यालय की प्रिंसिपल सहित अन्य ने संबोधित किया. इस मौके पर शिक्षक शिवेंद्र कृष्णा पांडे, उत्तम झा सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >