बाराहाट. थाना क्षेत्र के मधुसुदनपुर स्थित गैस बाॅटलिक प्लांट के समीप भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर बीती देर रात पुलिस ने एक ऑटो से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है. पुलिस के अनुसार वाहन जांच के दौरान एक ऑटो को रोककर जब उसकी तलाशी ली गयी. तो उसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गयी. शराब की मात्रा तकरीबन 90 लीटर बतायी जा रही है. इस मामले में पुलिस पदाधिकारी ने ऑटो को जब्त करते हुए शराब तस्कर कुंदन कुमार पिता मेंही लाल यादव रजौन थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी बताया जा रहा है. पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि वाहन जांच अभियान के दौरान जब ऑटो को रोककर उसकी तलाशी ली गयी तो उसमें से शराब बरामद की गयी. आगे की कार्रवाई जारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
