राजघाट में होटल संचालक के साथ मारपीट

थाना क्षेत्र के राजघाट मोड़ पर स्थित एक होटल संचालक के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की

बाराहाट. थाना क्षेत्र के राजघाट मोड़ पर स्थित एक होटल संचालक के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की. पीड़ित दुकानदार त्रिलोकी पंडित के मुताबिक उनकी दुकान पर कुछ युवक चाय नाश्ता के लिए रुके हुए थे. चाय नाश्ता करते हुए युवकों द्वारा पैसे देने में आनाकानी की गयी तो कुछ लोग वहां पर जुट गये. इस दौरान युवकों ने नाश्ता आदि का पैसा जबरन नहीं देने के अलावा दुकानदार को जान से मारने की धमकी दी. घटना को देखते हुए वहां पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. बीच बचाव करने पर युवक मौके का फायदा देखकर वहां से भाग निकले. बताया जा रहा है कि दुकानदार के साथ मारपीट करने वाले युवक पास के ही गांव का रहने वाले हैं. मामले में पीडित दुकानदार ने पुलिस को भी जानकारी दी है. हालांकि अबतक इस मामले में लिखित शिकायत नहीं की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >