बजरंगवली प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सात को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

बाराहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चंगेरी गांव के कुशवाहा टोला स्थित नवनिर्मित बाबा बालेश्वरनाथ मंदिर में बजरंगवली प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आगामी 7 मार्च को भव्य कलश शोभायात्रा निकलेगी.

बांका. बाराहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चंगेरी गांव के कुशवाहा टोला स्थित नवनिर्मित बाबा बालेश्वरनाथ मंदिर में बजरंगवली प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आगामी 7 मार्च को भव्य कलश शोभायात्रा निकलेगी. इस अवसर पर अखंड संकीर्तन का भी आयोजन किया जायेगा. इसे लेकर मंदिर प्रांगण में युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही है. ग्रामीण कैलाश प्रसाद ने बताया कि आगामी 7 मार्च को नवनिर्मित मंदिर प्रांगण से कलश शोभायात्रा निकलेगी, जो चंगेरी व मिर्जापुर होते हुए पुनसिया बाजार चौक स्थित दुखहरण महादेव मंदिर पहुंचेगी. जहां बौंसी गुरुधाम के विद्वान पंडित शशि ठाकुर, चंदन ठाकुर व योगानंद झा आदि के द्वारा कलश में जल भराई अनुष्ठान पूरा किया जायेगा. इसके बाद पुन शोभा यात्रा कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी. जहां कलश स्थापन के साथ ही 24 घंटा तक अखंड संकीर्तन आरंभ हो जायेगा. 8 मार्च को विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चारण के साथ नवनिर्मित मंदिर में बजरंगवली प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी. 9 मार्च को कार्यक्रम समाप्ति के बाद प्रसाद वितरण व भंडारा का आयोजन होगा. इस दौरान यजमान के रूप में विमल प्रसाद व उनकी पत्नी रश्मि राज श्री सहित सभी ग्रामीण मौजूद रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >