मुख्यमंत्री के स्वागत समारोह में राष्ट्रीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धौनी की छात्राएं लेंगी भाग

मुख्यमंत्री के स्वागत समारोह में राष्ट्रीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धौनी की छात्राएं लेंगी भाग

बांका/रजौन. प्रगति यात्रा के चौथे चरण में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी 2 फरवरी को स्मार्ट विलेज बाबरचक पहुंच रहे हैं. उनके स्मार्ट विलेज बाबरचक आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से रंगोली बनाने का दायित्व राष्ट्रीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धौनी की पांच छात्राओं को सौंपा गया है. राष्ट्रीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धौनी के प्रभारी प्रधानाध्यापक कुमार दिनकर ने बताया कि जिलाधिकारी अंशुल कुमार के आदेश पर विद्यालय के नवमीं कक्षा की छात्रा डोली कुमारी, प्रियंका कुमारी, शिवानी कुमारी के अलावा 11वीं की छात्रा काजल कुमारी एवं साक्षी राज को रंगोली बनाने का दायित्व मिला है. विद्यालय की सहायक शिक्षिका अंजली कुमारी के नेतृत्व में छात्राएं स्मार्ट विलेज में जगह-जगह रंगोली बनायेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >