खेलने के दौरान छत से गिरकर बच्ची जख्मी, रेफर

थाना क्षेत्र के सतघरा गांव में गुरुवार की दोपहर खेलने के दौरान छत से गिरकर तीन वर्षीय एक बच्ची जख्मी हो गयी

अमरपुर.

थाना क्षेत्र के सतघरा गांव में गुरुवार की दोपहर खेलने के दौरान छत से गिरकर तीन वर्षीय एक बच्ची जख्मी हो गयी. परिजनों की मदद से जख्मी प्रेमकुमार की पुत्री अंशिका कुमारी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. डॉ अपुर्व अमन सिंह ने जख्मी बच्ची का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. परिजनों ने बताया कि उनकी बच्ची अपने हमउम्र बच्चों के साथ छत पर खेल रही थी. तभी अचानक बच्ची अनियंत्रित होकर छत से नीचे गिरकर जख्मी हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >