वैचारिक अधिष्ठान व सोशल मीडिया के उपयोग पर वक्ताओं ने दी विस्तृत जानकारी
केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का किया गया आह्वान
शंभुगंज. अमरपुर विधानसभा क्षेत्र के शंभुगंज प्रखंड पूर्वी मंडल अंतर्गत कसबा बाजार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग मंडल अध्यक्ष आभाष कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गीत के साथ की गयी. उपस्थित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर सत्र का शुभारंभ किया.
कार्यक्रम का उद्घाटन मंडल अध्यक्ष आभाष कुशवाहा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीलम सिंह, जिला मंत्री सज्जन पासवान एवं सोनू शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को वैचारिक अधिष्ठान, बूथ प्रबंधन एवं ‘मन की बात’, भाजपा की कार्य पद्धति एवं संगठन विस्तार, केंद्र सरकार की उपलब्धियां तथा सोशल मीडिया, एआई एवं नमो ऐप के उपयोग पर विस्तृत जानकारी दी गयी.वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्र में जाकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया. कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उत्साह व अनुशासन के साथ भाग लिया. यह सक्रिय भागीदारी उनके कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण व संगठन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है. अंत में धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. इस अवसर पर मंडल के सभी पदाधिकारी, पंचायत अध्यक्ष एवं प्रभारी, मोर्चा अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
