अवैध बालू व मिट्टी लोड चार वाहन जब्त

अवैध बालू व मिट्टी लोड चार वाहन जब्त

अमरपुर. खनन व पुलिस विभाग की संयुक्त छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग जगहों से अवैध बालू व मिट्टी लोड चार वाहनों को जब्त किया है. छापेमारी का नेतृत्व कर रहे खान निरीक्षक अलका कुमारी ने बताया कि गुरुवार को अवैध खनन की रोकथाम को लेकर क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान मगगामा मोड़ के समीप बालू लदी दो ऑटो एवं बलुआ गांव के समीप अवैध मिट्टी लदी दो ट्रैक्टर को जब्त किया गया है. छापेमारी दल को देखकर जब्त सभी वाहनों के चालक मौके पर ही अपने वाहनों को छोड़कर फरार हो गये. उधर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया है कि खान निरीक्षक के आवेदन पर मामले की प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >