शराब के साथ चार तस्कर व एक शराबी गिरफ्तार

उत्पाद टीम ने बांका थाना क्षेत्र के रीगा गांव व डाढाबारी मोड़ के समीप से शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया

बांका. उत्पाद टीम ने बांका थाना क्षेत्र के रीगा गांव व डाढाबारी मोड़ के समीप से शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया. इस दौरान एक बाइक पर सवार भिट्ठी गांव निवासी सुदर्शन यादव, निरंजन कुमार को चार लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. जबकि डाढाबारी मोड़ के समीप से बाइक सवार मनियारपुर निवासी सुभाष कुमार यादव एवं देवदा निवासी आमोद कुमार को दो लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. इसके साथ दोनों बाइक को जब्त की गयी. उधर अमरपुर थाना क्षेत्र के पुरनचक गांव से मादाचक निवासी मंदिल यादव को दुबारा शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया. जिसके बाद सभी को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >