अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल

भलजोर से चांदन डैम जाने वाले मुख्य मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया.

बौंसी. भलजोर से चांदन डैम जाने वाले मुख्य मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां अज्ञात वाहन ने एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. बताया जाता है कि सभी ई-रिक्शा पर सवार होकर झारखंड के हंसडीहा बाजार घर के सामान की खरीदारी करने जा रहे थे. इसी बीच भलजोर गांव से पहले यह दुर्घटना हो गयी. हादसे में पांच वर्षीय बच्ची शिवानी मरांडी, आठ वर्षीय प्रकाश मरांडी, 23 वर्षीय श्यामली मुर्मू और 25 वर्षीय मिथुन मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद गांव के सुखलाल मुर्मू ने सभी घायलों को तत्काल जख्मी हालत में रेफरल अस्पताल पहुंचाया. रेफरल अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उत्तम कुमार ने प्राथमिक इलाज किया. स्थिति गंभीर होने के कारण घायल श्यामली मुर्मू को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है, वहीं अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की तलाश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >